कांशीराम ने दी थी दलितों और पिछड़ों को आगे बढ़ने की राह
Basti News - बस्ती में समाजवादी पार्टी ने बसपा के संस्थापक कांशीराम की 92वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम में महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में चित्र पर माल्यार्पण किया गया। लखनऊ में बड़ी संख्या में बीएसपी पदाधिकारी और समाज के लोग शामिल हुए। विकास क्षेत्र में बौद्ध विहार में भी जयंती मनाई गई और कांशीराम के योगदान पर चर्चा हुई।

बस्ती, निज संवाददाता। बसपा के संस्थापक कांशीराम को उनके 92वीं जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को आफिसर्स क्लब के सभागार में सपा जिलाध्यक्ष व सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में जंयती मनाई गई। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने बहुजन समाज पीडीए दिवस के रूप में कांशीराम चित्र पर माल्यार्पण किया। बीएसपी के वरिष्ठ नेता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी लवकुश पटेल उर्फ रिकूं चौधरी के अगुवाई में कांशीराम जयंती पर बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचे। जिसमें बीएसपी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक सहित सर्व समाज के लोगों शामिल हुए। विकास खंड बनकटी के गुलौरा के अंबेडकर पार्क में रविवार को कांशीराम जयंती मनाई गई।
मुख्य अतिथि दिनेश कुमार बौद्ध आचार्य म्यांमार बुद्ध बिहार कुशीनगर रहे। कार्यक्रम का संचालन फूलचंद बौद्ध व विवेक कुमार किया।विकास क्षेत्र सल्टौआ गोपालपुर की ग्राम पंचायत सिसवारी में स्थित बौद्ध विहार मंदिर प्रांगढ़, बनकसिया एवं मझौआ खजुरी में कांशीराम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर समाज के बुद्धिजीवियों ने कांशीराम के योगदान पर विस्तार से चर्चा कर उन्हें याद किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


