Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsJawahar Navodaya Vidyalaya Selection Exam Mehdawal Block Leads in Santkabir Nagar
 मेंहदावल ब्लॉक से नवोदय प्रवेश परीक्षा में रिकॉर्ड आवेदन

मेंहदावल ब्लॉक से नवोदय प्रवेश परीक्षा में रिकॉर्ड आवेदन

संक्षेप:

Basti News - संतकबीरनगर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए मेंहदावल ब्लॉक ने 1087 बच्चों के आवेदन के साथ पूरे बस्ती मंडल में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। नवोदय विद्यालय ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर शिक्षा का अवसर प्रदान करते हैं, और इस वर्ष की परीक्षा में सबसे अधिक परीक्षार्थी मेंहदावल ब्लॉक से शामिल होंगे।

Dec 12, 2025 11:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए मेंहदावल ब्लॉक इस वर्ष पूरे बस्ती मंडल में अव्वल रहा है। ब्लॉक से सर्वाधिक 1087 बच्चों ने आवेदन किया है, जो शनिवार को होने वाली प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। यह संख्या मंडल के सभी ब्लॉकों में सबसे अधिक है। पूर्व बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने बताया कि नवोदय चयन प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर शिक्षा का अवसर देना है। मेंहदावल क्षेत्र में शिक्षकों की प्रेरणा और अभिभावकों की बढ़ती जागरूकता की वजह से आवेदन संख्या जिला ही नहीं, बल्कि पूरे मंडल में शीर्ष पर पहुंची है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संतकबीरनगर जनपद के कुल 3818 आवेदनों में मेंहदावल ब्लॉक ने 1087 आवेदन के साथ प्रथम स्थान पाया है। वहीं सिद्धार्थनगर में 4975 आवेदनों में से भनवापुर ब्लॉक के 600 आवेदन और बस्ती जनपद में 3693 आवेदनों में गौर ब्लॉक के 361 आवेदन दर्ज किए गए हैं। आंकड़ों से स्पष्ट है कि मंडल में सर्वाधिक परीक्षार्थी मेंहदावल ब्लाक से ही परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के उपरांत जेएनवीएसटी परिणामों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसमें प्रत्येक जिले से शीर्ष 80 मेधावी छात्रों को नजदीकी नवोदय विद्यालय में प्रवेश मिलेगा। नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक पढ़ाई पूरी तरह मुफ़्त होती है, जिसमें शिक्षा, भोजन, हॉस्टल, लैब, लाइब्रेरी और अन्य सभी सुविधाएं शामिल हैं। विद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है तथा बच्चों के स्वास्थ्य और समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। नवोदय विद्यालयों से पढ़कर निकले छात्र हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, यही कारण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इन विद्यालयों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।