तीन पालियों में हो रही आईटीआई की पूरक परीक्षाएं

Dec 30, 2025 01:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

Basti News - बस्ती में आईटीआई की पूरक परीक्षाएं तीन पालियों में चल रही हैं। परीक्षा केंद्र राजकीय आईटीआई बस्ती है, जहां 818 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। प्रशासन ने परीक्षा पर नजर रखने के लिए मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। ये परीक्षाएं पूरी तरह कम्प्यूटर आधारित हैं और 31 दिसंबर तक चलेंगी।

तीन पालियों में हो रही आईटीआई की पूरक परीक्षाएं

बस्ती, निज संवाददाता। आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) की पूरक परीक्षाएं तीन पालियों में चल रही हैं। राजकीय आईटीआई बस्ती को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिले भर की 26 राजकीय व निजी संस्थानों के कुल 818 परीक्षार्थी एनसीवीटी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा पर नजर रखने के लिए प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा प्रभारी हनुमान मिश्रा ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में चल रही है। प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई बस्ती व नोडल गोविंद कुमार ने बताया कि थ्योरी, इंजीनियरिंग ड्राइंग व वर्कशाप कैलकुलेशन विषयों में मुख्य परीक्षा में फेल हो जाने वाले प्रशिक्षार्थियों को पूरक परीक्षा के माध्यम से अवसर प्रदान किया जाता है।

जिले की तीन राजकीय आईटीआई व 23 निजी आईटीआई के कुल 818 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा 31 दिसंबर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा पूरी तरह कम्प्यूटर बेस्ड है। परीक्षार्थी को उसके कम्प्यूटर पर ही प्रश्न पत्र मिलेगा तथा उसी पर उसे उत्तर भी देना है। तीन पालियों में चल रही परीक्षा में पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से 11 बजे तक, दूसरी पाली दिन में 12.15 बजे से सायं 2:15 बजे तक तथा तीसरी पाली की परीक्षा सायं तीन बजे से पांच बजे तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा कक्ष में अनुदेशकों व फोरमैन की ड्यूटी लगाई गई है। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी परीक्षा पर नजर रखी जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;