आईटीआई के छात्रों की हुई मंडलस्तरीय खेल प्रतियोगिता

आईटीआई के छात्रों की हुई मंडलस्तरीय खेल प्रतियोगिता

संक्षेप:

Basti News - बस्ती में अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आईटीआई के छात्रों की मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विधायक दूधराम ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विभिन्न खेलों में छात्रों ने भाग लिया और जनपद बस्ती ने जीत दर्ज की। विजेताओं को पुरस्कार देकर उत्साहित किया गया।

Dec 12, 2025 02:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

बस्ती, निज संवाददाता। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आईटीआई के छात्रों की मंडल स्तरीय विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया। वालीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, दौड़ (100 मीटर, 400 मीटर, रिले रेस, लॉग जंप, शाट पुट), खो-खो व टग ऑफ वार खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ महादेवा विधायक दूधराम ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में महादेवा क्षेत्र के विधायक दूधराम का स्वागत संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य गोविन्द कुमार व संयुक्त निदेशक (प्रशि, व शिशिक्षु) बस्ती मंडल बस्ती एके राणा ने किया। मंडलस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मंडल के समस्त राजकीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थान के छात्रों ने प्रतिभाग किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस खेलकूद प्रतियोगिता में जनपद बस्ती ने जीत दर्ज किया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य ने खेलकूद में प्रतिभागी छात्रों का उत्साहवर्धन के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को उप्र गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने पुरस्कार देकर उनको उत्साहित कर उज्जवल भविष्य के लिए कामना किया। इस कार्यक्रम का समापन भी किया। कार्यक्रम का संचालन अनुदेशक हरिशंकर ने की। कार्यक्रम में नोडल प्रधानाचार्य संतकबीरनगर उदय नारायण, प्रधानाचार्य खलीलाबाद बृजेश कुमार, प्रधानाचार्य महेन्द्र वर्मा, प्रधानाचार्य रामउग्रह हैसर, विनोद कुमार, हनुमान प्रसाद मिश्र, हरिकिशोर पाण्डेय, मोहम्मद अजहरूद्दीन, प्रदीप ओझा, विनय प्रकाश, आराधना चौधरी, श्रीमती सरस्वती, शशिकला, बेबी, मंगलमूर्ति पाठक, मिर्जा एसएन बेग, राजेश उपाध्याय, संतोष गुप्ता व मंडल के समस्त कर्मचारी उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया गया।