संदिग्ध डीएल को किया गया ब्लैक लिस्टेड, हो रहा सत्यापन

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती में भारी मोटर लाइसेंस के नवीनीकरण के मामले में परिवहन विभाग ने जांच शुरू की है। संदिग्ध डीएल को ब्लैक लिस्ट किया गया है और सत्यापन के लिए अरुणाचल प्रदेश की लाइसेंस जारी करने वाली अथारिटी से संपर्क किया जा रहा है। यदि लाइसेंस फर्जी पाए गए, तो उन्हें निरस्त किया जाएगा।

संदिग्ध डीएल को किया गया ब्लैक लिस्टेड, हो रहा सत्यापन

बस्ती, निज संवाददाता। अरूणाचल प्रदेश में बने हैवी मोटर लाइसेंस के बस्ती में हुए नवीनीकरण के मामले को लेकर परिवहन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध मिले डीएल को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है, इसी के साथ अरूणाचल प्रदेश में लाइसेंस जारी करने वाली अथारिटी से इसका सत्यापन कराया जा रहा है। आरटीओ प्रशासन बस्ती संभाग फरीदउद्दीन ने बताया कि अगर सत्यापन में डीएल फर्जी पाए जाते हैं तो उसे निरस्त कर दिया जाएगा। पिछले छह महीनों में अरुणाचल प्रदेश या अन्य राज्यों से बैकलॉग एंट्री वाले सभी लाइसेंसों की भी जांच कराई जा रही है। मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।