Basti News: सड़े गेहूं की शिकायत मामले में दे दी क्लीन चिट

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती। सरकारी उचित दर दुकानों पर खराब गेहूं की शिकायत के मामले में जांच टीम ने क्लीन चिट दे दी है। कोटेदारों में रोष है, आरोप है कि जांच टीम ने कोई कार्रवाई नहीं की। कार्डधारकों ने सड़े गेहूं की वजह से राशन लेने पर नाराजगी जताई। आरएमओ ने जांच टीम की रिपोर्ट की पुष्टि की है।

Basti News: सड़े गेहूं की शिकायत मामले में दे दी क्लीन चिट

Basti News: बस्ती। सरकारी उचित दर दुकानों पर खराब गेहूं की शिकायत के मामले में गठित दो सदस्यीय जांच टीम ने क्लीन चिट दे दी है। जांच रिपोर्ट में गेहूं की गुणवत्ता को लेकर कमियों को सिरे से खारिज करने पर कोटेदारों में काफी रोष है।

कोटेदारों की नाराजगी

कोटेदारों का कहना है विभागीय स्तर से खराब गेहूं के प्रकरण में गठित जांच कई महीनों तक लंबित रखने के बाद टीम की ओर से कागजी कोरम पूरा कर दिया गया है। सरकारी उचित दर की दुकानों पर वितरण के दौरान गेहूं के बोरे में खोलने पर सड़े व खराब दाने मिलने से कार्डधारकों ने राशन लेने पर नाराजगी जताई।

जांच का गठन और रिपोर्ट

मामला तूल पकड़ता देख 17 जुलाई को आरएमओ स्तर से दो सदस्यीय टीम गठित कर दो दिन के अंदर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिया गया। कई बार विभागीय अधिकारियों की ओर से रिमाइंडर भेजने के बाद भी जांच रिपोर्ट अटकी रही। विभागीय अधिकारी की ओर से जांच रिपोर्ट लंबित होने का हवाला देने के कारण कार्रवाई तय नहीं हो सकी।

निष्कर्ष

एक महींने के बाद खराब गेहूं के प्रकरण में गठित दो सदस्यीय जांच टीम ने गेहूं की गुणवत्ता को लेकर क्लीन चिट तैयार कर दिया गया। कोटेदारो का आरोप है खराब गेहूं पहुंचने के बाद भी जांच टीम ने कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरएमओ दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया खराब गेहूं की शिकायत के मामले में जांच टीम ने क्लीन चिट दी है।

FAQ

क्या जांच टीम ने खराब गेहूं की शिकायतों पर क्लीन चिट दी है?
हाँ, जांच टीम ने खराब गेहूं की शिकायतों पर क्लीन चिट दी है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: सड़े गेहूं की शिकायत मामले में दे दी क्लीन चिट