ईओ ने सफाई महिला मित्र को किया सम्मानित
Mar 13, 2026 12:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
Basti News - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, बस्ती में सफाई मित्र महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिशाषी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि ये महिलाएं शहर को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, जिससे आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छा प्रदर्शन होगा।

बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरुवार को सफाई मित्र महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिशाषी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया शासन के निर्देश पर महिला सफाई मित्र को बेहतर काम के लिए प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया महिला सफाई मित्र शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सफाई मित्र के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आगामी स्वचछ सर्वेक्षण 2025-26 में निकाय को अच्छी रैंकिंग का लाभ मिलेगा। इस दौरान जेई जलकल अर्चना कुमारी, अवेधश यादव आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


