अंतरजनपदीय तीन गोतस्कर गिरफ्तार, गोवंशी पशु बरामद
Basti News - बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। नगर थाने की पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। नगर थाने की पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बेलाड़ी चौराहे के पास से अंतरजनपदीय तीन गोतस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे दो गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है।सीओ कलवारी संजय सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ पशु तस्कर पशुओं को लेकर जाने वाले हैं। सूचना को संज्ञान लेकर नगर थाने की पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार को बेलाड़ी चौराहे पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। संयुक्त पुलिस टीम ने तीन अंतरजनपदीय गोतस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो गोवंशीय पशुओं को बरामद कर लिया। पुलिस ने उनके पास से दो चाकू भी बरामद किया।
सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपित संतकबीर नगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र स्थित साफियाबाद निवासी मेराज, बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित नेऊरी गाड़ा निवासी पंचम और खुटहन निवासी दिलीप शामिल हैं।उन्होंने बताया कि दिलीप नगर थाने का गैंगस्टर है। उसके खिलाफ कोतवाली, नगर में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मेराज के खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ संतकबीरनगर के दुधारा और बस्ती जनपद के नगर और दुबौलिया थाने में गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। उस पर संतकबीरनगर जनपद के दुधारा थाने में पशु तस्करी से संबंधित छह मुकदमे दर्ज हैं। बस्ती के दुबौलिया और नगर थाने में उस पर चार अभियोग पंजीकृत हैं। सीओ ने बताया कि तीसरे आरोपी पंचम के आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


