Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsInter-College Volleyball Championship Held in Vikramjot with 20 Teams Participating
सीनियर बलिका वर्ग में नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया रही प्रथम

सीनियर बलिका वर्ग में नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया रही प्रथम

संक्षेप:

Basti News - विक्रमजोत में रामआसरे चौधरी किसान इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य विद्याधर वर्मा और क्रीड़ा सचिव अमित यादव ने किया। विभिन्न वर्गों...

Wed, 10 Sep 2025 04:48 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

विक्रमजोत। जनपद स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रामआसरे चौधरी किसान इंटर कॉलेज तिघरा गौसपुर में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य विद्याधर वर्मा एवं क्रीड़ा सचिव अमित यादव ने किया। आयोजक प्रधानाचार्य रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में सभी अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्ग में कुल 20 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सीनियर बालिका संवर्ग में नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया प्रथम तथा रामदास उदय प्रताप इंटर कॉलेज भटपुरवा द्वितीय, जूनियर बालिका संवर्ग में रामदास उदय प्रताप इंटर कॉलेज भटपुरवा प्रथम तथा नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया द्वितीय, सब जूनियर बालक संवर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेंनुआ प्रथम तथा आयोजक विद्यालय तिघरा द्वितीय, जूनियर बालक संवर्ग में कृषक इंटर कॉलेज गौर प्रथम, जनता इंटर कॉलेज भादी द्वितीय तथा जनता शिक्षा निकेतन ओड़वारा तृतीय, सीनियर बालक संवर्ग में श्री वाल्मीकि इंटर कॉलेज विक्रमजोत प्रथम, आयोजक विद्यालय तिघरा द्वितीय तथा झिनकू लाल त्रिवेणी राम इंटर कॉलेज कलवारी और औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा बाजार संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहें कप्तानगंज विधायक कविंद्र चौधरी अतुल ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल एवं शील्ड देकर कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रभाकर रंजन ओझा, अजय कुमार वर्मा, प्रदीप त्रिपाठी, छोटेलाल यादव, अमरनाथ मौर्य, आदित्य सिंह रहे तथा मुख्य निर्णायक की भूमिका विवेक श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, हरीश सिंह, बृजेश वर्मा, अरुण कुमार, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।