महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती में डीएनबी सीट के लिए जांची गई व्यवस्था
Basti News - बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती के बाल रोग विभाग में डीएनबी

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती के बाल रोग विभाग में डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) सीट का निरीक्षण करने टीम पहुंची। बोर्ड स्तर से नामित टीम का नेतृत्व डॉ. रवींद्र ने किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने बालरोग विभाग की ओपीडी रजिस्टरों की जांच की और पीआईसीयू, एनआईसीयू तथा एसएनसीयू में भर्ती नवजात शिशुओं की स्थिति के बारे में विभागाध्यक्ष डॉ. अल्का शुक्ला से जानकारी ली। टीम ने मरीजों के भर्ती एवं डिस्चार्ज से संबंधित रिकॉर्ड और व्यवस्था पर स्टाफ से पूछताछ भी की।इसके अलावा, टीम ने विभाग में कार्यरत फैकल्टी के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली।
इमरजेंसी में भर्ती मरीजों की स्थिति का जायजा ईएमओ से लिया। डॉ. रवींद्र ने पैथोलॉजी सहित अन्य विभागों का भी निरीक्षण किया। विभागाध्यक्ष डॉ. अल्का शुक्ला ने बताया कि बाल रोग विभाग में वर्तमान में डीएनबी की दो सीटें हैं और सीटों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान उप प्राचार्य डॉ. अनिल यादव, डॉ. श्याम, डॉ. सोनल, डॉ. अमीर, डॉ. अफताब आलम, डॉ. आफरीन, डॉ. विवेक सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


