प्रगतिशील किसान केसी मिश्रा सम्मानित
Basti News - बस्ती के प्रगतिशील किसान रिटा. कर्नल केसी मिश्रा को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा द्वारा 'नवोन्वेषी कृषि एवं एलाइड क्षेत्र में कार्य' पर सम्मानित किया गया। उन्हें अंगवस्त्र, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। मिश्रा ने जैव विविधता और जैव कीट प्रबंधन पर अपने अनुभव साझा किए।

बस्ती, निज संवाददाता। जिले के प्रगतिशील किसान रिटा. कर्नल केसी मिश्रा को उनके शोधपत्र ‘नवोन्वेषी कृषि एवं एलाइड क्षेत्र में कार्य’ पर भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा ने सम्मानित किया। यह सम्मान डॉ. श्रीनिवास राव, डॉ. आरएस बडोरिया, ज्वाइंट डायरेक्टर व मेला संयोजक डॉ. पडारिया ने उन्हें अंगवस्त्र, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पहले केसी मिश्र ने देश के विभिन्न राज्यों से चयनित नवोन्वेषी कृषकों तथा आईएआरआईं के छात्रों को अपने किए गए प्रकृति संरक्षण कार्य, खेती में जैव कार्बन बढ़ाने के विधि और जैव विविधता के साथ जैव कीट प्रबंधन पर अपना विषय रखा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


