भाकियू ने चलाया सदस्यता अभियान
Basti News - भारतीय किसान यूनियन ने नए सदस्यों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। तहसील अध्यक्ष रामपाल सिंह के नेतृत्व में, संगठन के पदाधिकारी विभिन्न गांवों में जाकर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिक से अधिक किसानों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं।

बस्ती, निज संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर संगठन के पदाधिकारियों ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सदस्यता अभियान चलाकर नए लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य तेज कर दिया है। भाकियू के तहसील अध्यक्ष रामपाल सिंह ने बताया कि पूरे तहसील क्षेत्र में सक्रिय पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत आवाज उठाई जाएगी। हर्रैया ब्लॉक में सीताराम चौधरी तथा दुबौलिया क्षेत्र में सत्य प्रकाश दुबे के नेतृत्व में जोगापुर, अखंडपुर, निंदूरी, बैजलपुर तथा हर्रैया विकास क्षेत्र के परसौड़ा, पखेरी, पिपरा काजी, नारायनपुर, तरना और बड़ेरिया कुंवर गांवों में सदस्यता अभियान चलाया गया।
इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, राधेश्याम चौधरी, सुरेंद्र दुबे, विनोद चौधरी, रामदीन कनौजिया, सुभावती, उर्मिला सहित भाकियू के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


