इनरव्हील क्लब ने क्रिसमस मेले का किया भव्य आयोजन
Basti News - इनरव्हील क्लब बस्ती मिडटाउन ने मैरेज हाल में भव्य क्रिसमस मेला आयोजित किया। उद्घाटन आसिमा सिंह और भाजपा नेता अंकुर वर्मा ने किया। मेले में बच्चों के लिए खाने-पीने और गेम के स्टॉल, हस्त निर्मित वस्तुओं के स्टॉल और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। क्लब ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए रश्मि अग्रवाल और प्रीता खंडेलवाल को सम्मानित किया।

बस्ती, निज संवाददाता। इनरव्हील क्लब बस्ती मिडटाउन ने स्टेशन रोड स्थित मैरेज हाल में भव्य क्रिसमस मेले का आयोजन किया। उद्घाटन आसिमा सिंह और भाजपा नेता अंकुर वर्मा ने फीता काटकर किया l मेले में बच्चों के लिए खाने-पीने और गेम के स्टॉल लगाए गए। हस्त निर्मित वस्तुओं के स्टॉल के साथ क्रिसमिस थीम पर सजावट आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने मेले में खूब धमाल किया। इस दौरान बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जीतने पर बच्चों को सर्टिफिकेट और इनाम दिया गया। मेले में लकी ड्रा हुआ। क्लब ने रोटरी क्लब को भी इस मेले में आमंत्रित किया।
रोटरी अध्यक्ष आनंद गोयल और जयपुरिया के प्रधानाध्यापक स्मृति चिह्न और पौधे का गमला भेंटकर सम्मानित किया गया। क्लब ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही रश्मि अग्रवाल और प्रीता खंडेलवाल को भी सम्मानित किया। क्लब की अध्यक्ष आशा अग्रवाल ने कहा कि इस मेले के आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में क्लब की सचिव साधना गोयल, सीमा गुप्ता, उमा अग्रवाल, दीपिका गुप्ता, चंदा मातनहेलिया, कमल गाडीया, रिंकी सावलानी, सरिता गुप्ता, सुमन तुलस्यान, नीतू अरोड़ा, कला अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, अरुणा सिंघल, दीपा खंडेलवाल, कृष्ण गोयल, पारुल टिंबरेवाल, डॉ. निधि गुप्ता, शिवांगी, सविता बथवाल व अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




