एनआईसीयू वार्ड में दो वेंटिलेटर की बढ़ेगी सुविधा

Mar 07, 2026 11:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज कैली के बाल रोग विभाग में नवजात बच्चों को

एनआईसीयू वार्ड में दो वेंटिलेटर की बढ़ेगी सुविधा

बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज कैली के बाल रोग विभाग में नवजात बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध कराने के लिए एनआईसीयू में वेंटिलेटर की संख्या में बढ़ोत्तरी की जाएगी। वार्ड में लगे तीन वेंटिलर स्थापित है। ओपेक अस्पताल के बाल रोग विभाग के नवजात के लिए 10 बेड का एनआईसीयू वार्ड है। बेड के सापेक्ष वार्ड में चार सीपैप व तीन वेंटिलेटर स्थापित है।एनआईसीयू वार्ड में नवजात बच्चों के इलाज का दबाव अधिक रहता है। नवजातों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर के अभाव में उन्हें रेफर कर दिया जाता है। वार्ड में समय से पहले जन्मे या कमज़ोर शिशुओं को ऑक्सीजन वेंटिलेटर की आवश्कता पड़ती है।

वेंटिलेटर फुल होने का हवाला देकर गंभीर नवजात को रेफर कर दिया जाता है। कॉलेज प्रशासन ने बाल रोग विभाग के एनआईसीयू वार्ड में दो वेंटिलेटर बढ़ाने की तैयारी चल रही है। ‘हिन्दुस्तान’ने बोले बस्ती अभियान के तहत 18 मार्च को इस मद्दे को प्रमुखता से उठाया था। खबर को संज्ञान लेते हुए उप प्राचार्य डॉ़ अनिल यादव ने एनआईसीयू में वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाने के लिए पहल किया। चिकित्सकों का कहना है सामान्य समस्या होने की दशा में सीपैप पर रखने की व्यवस्था है। अस्पताल में सीजर और नार्मल मिलाकर रोजाना 25 से 30 डिलीवरी होती है। इसमें चार से पांच नवजात की स्थिति खराब पाई जाती है। वेंटिलटर की संख्या बढ़ाने से नवजात के इलाज में आसानी होगी। इस संबंध में उप प्राचार्य डा़ अनिल यादव ने बताया एनआईसीयू वार्ड में दो वेंटिलेटरों की सुविधा बढ़ेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।