टीबी के मरीजों में वितरित किया पोषण पोटली

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती में सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने सीएचसी साऊंघाट में नवनिर्मित मरीज छाजन का उद्घाटन किया। उन्होंने टीबी के मरीजों के लिए पोषण पोटली का वितरण किया। डॉ. निगम ने ओपीडी, प्रसव कक्ष, और जांच लैब का निरीक्षण किया और स्टाफ की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

टीबी के मरीजों में वितरित किया पोषण पोटली

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने सीएचसी साऊंघाट में नवनिर्मित मरीज छाजन का उद्घाटन किया और टीबी के मरीजों में पोषण पोटली का वितरण किया। महसिन निवासी गुड्डु मौर्या ने पोषण पोटली वितरण कैंप का आयोजन किया। सीएमओ ने ओपीडी, प्रसव कक्ष, जांच लैब, दवा स्टोर व वितरण काउंटर का निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन करने के बाद वैक्सीन कक्ष की व्यवस्था को देखा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शशिकुमार को निर्देशित किया कि स्टॉफ की उपस्थिति समय से सुनिश्चित कराएं व किसी मरीज को वापस न लौटना पड़े। इस दौरान डॉ. सुनील कुमार, बृजेंद्र वर्मा, अरविंद कुमार, रविंद्र कुमार, राधेश्याम चौधरी, परमानंद, भानुप्रताप मणि, मो. सलीम व अन्य स्टॉफ मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।