मनवर नदी के छपिया घाट पर बने पीपा पुल का हुआ उद्घाटन

Feb 23, 2026 12:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - कप्तानगांज के मनवर नदी पर छपिया घाट पर नए पीपे के पुल का उद्घाटन विधायक कविन्द्र चौधरी ने किया। यह पुल क्षेत्र के कई गांवों को सीधे आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा, जिससे ग्रामीणों को यात्रा में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी। पुल का निर्माण लगभग 20 लाख रुपये की लागत से किया गया है।

मनवर नदी के छपिया घाट पर बने पीपा पुल का हुआ उद्घाटन

कप्तानगांज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड दुबौलिया और कप्तानगंज के बीच गुजरने वाली मनवर नदी के छपिया घाट पर लंबे समय से पीपा पुल की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई। रविवार को नवनिर्मित पीपे के पुल का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ ने फीता काटकर किया। पुल के लोकार्पण के साथ ही क्षेत्र के दर्जनों गांवों को सीधे आवागमन की सुविधा मिल गई है। कप्तानगंज विधानसभा के मनवर नदी पर छपिया घाट पर स्थाई पुल नहीं होने के कारण छपिया, एकडेंगवा सहित लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो जाती थी।

ग्रामीणों को कप्तानगंज मुख्यालय पहुंचने के लिए पंडूल घाट या परखती घाट के रास्ते लंबा चक्कर लगाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत लगती थी। लोक निर्माण विभाग ने लगभग 20 लाख रुपये की लागत से पीपे का पुल बनाकर तैयार किया। अस्थायी संरचना होने के बावजूद स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिससे छोटे-बड़े वाहनों और पैदल यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।