वीडियो कालिंग कर पत्नी को दिखाया मिसाइल हमला

Mar 02, 2026 11:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

Basti News - मध्य पूर्व में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई का असर कतर, बहरीन, आबूधाबी और दुबई में भी दिखाई दे रहा है। वहां काम कर रहे भारतीय मजदूरों को काम बंद होने के कारण घर लौटने में मुश्किल हो रही है। एक मजदूर ने वीडियो कॉल पर बम धमाकों की जानकारी दी, जिससे उसके परिजन चिंतित हैं।

वीडियो कालिंग कर पत्नी को दिखाया मिसाइल हमला

बस्ती, निज संवाददाता। मध्य पूर्व में ईरान के साथ इजराइल व अमेरिका की लड़ाई चल रही है। इसका असर कतर, बहरीन, आबूधाबी व दुबई में भी देखने को मिल रहा है। यहां कई लोग मजदूरी व काम के सिलसिल में खाड़ी देशों में हैं। उनके काम बंद हो गए हैं। वह घर नहीं आ पा रहे हैं, जबकि उन्हें होली के अवकाश के समय भारत आना था। परिजन यहां पर चिंतिंत हैं तो वहां से नहीं निकल पाने के चलते युवक भी घबराए हुए हैं। सोनहा थानाक्षेत्र के पचमोहनी गांव निवासी मुबारक अली पुत्र अब्दुल कादिर सात माह पहले दुबई गया था।

आबूधाबी के रुवेश में रहकर सटरिंग का काम करते हैं। पत्नी रूबीना खातून से रविवार की शाम को वीडियो कालिंग पर बात की तो उसी समय हो मिसाइल हमले व बम धमाके दिखाई दिए। मुबारक ने बताया कि शनिवार से बमबाजी हो रही है। हम लोगों का काम बंद हो गया है। बहुत डर का माहौल है। एअर स्पेश बंद है और घर नहीं आ सकते हैं। वीडियो कालिंग पर मिसाइल फटता देख परिजन चिंतित हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।