
सीएलटीसी की तैनाती नहीं होने से पीएम आवास का काम ठप पड़ा
Basti News - बस्ती। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) बस्ती में संबद्ध सीएलटीसी के बर्खास्त होने से
बस्ती। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) बस्ती में संबद्ध सीएलटीसी के बर्खास्त होने से प्रधानमंत्री आवास योजना का काम प्रभावित है। एक महीने से सीएलटीसी की तैनाती नहीं होने से पीएम आवास योजनाओं का क्रियान्वयन ठप हो गया है। इस वजह से आवेदन सहित अन्य काम पूरी तरह से प्रभावित हैं। इस बाबत एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि सीएलटीसी की तैनाती के लिए शासन से पत्राचार किया जा रहा है। विभागीय कर्मचारियों का कहना है पूर्व में तैनात सीएलटी का लेखपाल में चयन होने के कारण त्याग पत्र सौंप दिया था, इससे विभागीय कामकाज अवरुद्ध हो गया था। बस्ती में डूडा का कामकाज प्रभावित न हो लिहाजा बलरामपुर में तैनात सीएलटीसी शुभम श्रीवास्तव को यहां से संबद्ध कर दिया गया था।

दोनों जिलों का सीएलटीसी का चार्ज होने के कारण शुभम को तीन-तीन दिन दोनों जिले में सेवा देना पड़ता था। डूडा के कर्मचारियों का कहना है विभागीय शिथिलता के कारण बलरामपुर पीओ ने शुभम के सेवा समाप्ति के लिए शासन को पत्र लिखा था। शासन के निर्देश पर सीएलटीसी शुभम को बलरामपुर से बर्खास्त कर दिया गया। इस वजह से बस्ती डूडा कार्यालय से भी संबद्धता समाप्त कर दिया गया। विभाग में सीएलटीसी की तैनाती नहीं होने से पीएम आवास योजना का काम ठप हो गया है। विभागीय आंकड़े के अनुसार पीएम आवास योजना के लिए 4000 जांच अनुमोदन के लिए लंबित पड़े हैं। इसके साथ ही पीएम आवास योजना के कई लाभर्थियों की किस्त खातों में भुगतान नहीं हो सकी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




