Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsIllegal Liquor Trade Thrives in Chhatauna Village Despite Police Crackdown
अवैध शराब पर आबकारी टीम ने की छापेमारी

अवैध शराब पर आबकारी टीम ने की छापेमारी

संक्षेप: Basti News - छावनी थानाक्षेत्र के छतौना गांव में सरयू नदी के किनारे अवैध शराब की भट्ठियां लगातार चल रही हैं। पुलिस और आबकारी विभाग की छापेमारी के बावजूद कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा। हाल ही में चार भट्ठियां तोड़ी गईं और 55 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

Sun, 16 Nov 2025 02:21 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

विक्रमजोत, हिन्दुस्तान संवाद। छावनी थानाक्षेत्र के छतौना गांव में स्थित माझा क्षेत्र के सरयू नदी के तट पर अवैध शराब की भट्ठियों दिन रात धधक रही है। आबकारी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद भी यह अवैध करोबार रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस अवैध शराब के मामले में थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि अवैध शराब के कारोबारियों पर छापेमारी करना बड़ा जोखिम भरा रहता है। ये लोग नदी के छोटी धाराओं को नाव से पार कर रेत व झाड़ियों में अवैध भट्ठियां चलाते है। इस मामले में हर्रैया सर्किल के आबकारी इंस्पेक्टर अंगद गौड़ ने बताया कि कच्ची शराब के अवैध कारोबार में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इनकी अवैध भट्ठियां नदी के बीच में झाड़ियों में संचालित होती है, जब तक टीम उन तक पहुंचती है तो ये लोग वहां से भाग निकलते हैं। उस छापेमारी के दौरान सिर्फ भट्ठियां व कच्ची शराब बरामद होता है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन माह में आबकारी विभाग ने 28 संदिग्धो पर मुकदमें दर्ज किए है। छतौना में चार भट्ठियां तोड़ी, 55 लीटर कच्ची शराब हुए बरामद छावनी थानाक्षेत्र के छतौना माझा में बीते शुक्रवार को जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर छतौना मांझा में सरयू नदी की उपधारा के किनारे नाव से नदी को पार कर संदिग्ध स्थानों पर दबिश दिया गया। दबिश के दौरान टीम ने 55 लीटर अवैध शराब व लगभग एक हजार किग्रा लहन को नष्ट करने के साथ-साथ चार भट्ठियों को तोड़कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत चार अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किये गये।