Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsHumanitarian Efforts ADM Helps Stranded Woman and Child During Severe Cold
ठंड में भटकती मां-बच्चे को मिला प्रशासन का सहारा

ठंड में भटकती मां-बच्चे को मिला प्रशासन का सहारा

संक्षेप:

Basti News - बस्ती में कड़ाके की ठंड के बीच, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बस स्टेशन पर भटक रही एक महिला और उसके बच्चे को सुरक्षित आश्रय दिलाया। महिला को बस नहीं मिली थी, जिससे वह परेशान थी। एडीएम ने तुरंत रैन बसेरे में भोजन और ठहरने की व्यवस्था की, जिससे महिला ने राहत की सांस ली।

Dec 23, 2025 04:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच प्रशासन की मानवीय संवेदनशीलता उस समय देखने को मिली, जब बस स्टेशन पर भटक रही एक महिला यात्री और उसके छोटे बच्चे को अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने सुरक्षित आश्रय दिलाया। खलीलाबाद जाने के लिए बस न मिलने के कारण महिला अपने बच्चे के साथ देर रात बस स्टेशन पर परेशान हालत में बैठी थी। निरीक्षण के दौरान एडीएम की नजर महिला और बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत हालात की जानकारी ली। ठंड से कांप रहे बच्चे और असहाय मां की स्थिति देखकर एडीएम ने बिना देरी किए उन्हें ई-रिक्शा से पचपेडिया स्थित रैन बसेरे में भिजवाने की व्यवस्था कराई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके साथ ही उन्होंने रैन बसेरे के केयरटेकर से फोन पर बात कर महिला और बच्चे के लिए भोजन, कंबल और ठहरने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई। महिला ने प्रशासन की इस मदद पर राहत की सांस ली और एडीएम का आभार जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की पहल से जरूरतमंदों को न सिर्फ सहारा मिलता है, बल्कि प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत होता है। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने कहा कि ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद को असहाय नहीं छोड़ा जाएगा और रैन बसेरों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।