Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsHuman Safe Life Foundation Meeting Discusses Mental Health and Leadership Changes
लक्ष्मी अरोरा जिलाध्यक्ष, संध्या जिला सचिव मनोनीत

लक्ष्मी अरोरा जिलाध्यक्ष, संध्या जिला सचिव मनोनीत

संक्षेप:

Basti News - बस्ती में ह्यूमन सेफ लाइफ फाउंडेशन की बैठक रंजीत चौराहा पर हुई। जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने पिछले सत्र की गतिविधियों की समीक्षा की। आत्महत्या के मामलों पर चिंता जताते हुए ‘आत्महत्या क्यों’ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। लक्ष्मी अरोरा को नए जिलाध्यक्ष और संध्या दिक्षित को जिला सचिव नियुक्त किया गया।

Feb 08, 2026 03:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती, निज संवाददाता। सामाजिक संस्था ह्यूमन सेफ लाइफ फाउंडेशन की जिला शाखा की बैठक रंजीत चौराहा स्थित शिविर कार्यालय में हुई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने विगत सत्र मे आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षात्मक जानकारी दी। आत्महत्या के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए ‘आत्महत्या क्यों’ विषय पर आयोजित गोष्ठी को लोगों ने खूब सराहा। फाउंडेशन के संस्थापक रंजीत श्रीवास्तव ने नवीन सत्र के लिए लक्ष्मी अरोरा को जिलाध्यक्ष व संध्या दिक्षित को जिला सचिव नामित किया। संरक्षक डॉ. एलके पांडेय, मयंक श्रीवास्तव, राजेश ओझा, डॉ. वाहिद सिद्दीकी, डॉ. रीता पांडेय आदि ने अपने विचार रखे। रणविजय सिंह, मयंक श्रीवास्तव, कंचन शाह, रत्नेंद्र पांडेय, नितेश श्रीवास्तव, मंजरी श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें