आधी रात से ही एजेंसी पर लग रही उपभोक्ताओं की भीड़
Basti News - बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। एचपी गैस एजेंसी बभनान पर पर्याप्त गैस होने के बाद
बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। एचपी गैस एजेंसी बभनान पर पर्याप्त गैस होने के बाद उपभोक्ताओं की भीड़ लग रही है। उपभोक्ता आधी रात से ही एजेंसी पर पहुंचकर कतार लगा दे रहे हैं, जबकि रसोई गैस का वितरण 10 बजे से हो रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि होम डिलीवरी बंद होने से काफी संख्या में यहां उपभोक्ता पहुंच जाते हैं। कतार लगाकर तेज धूप में घंटों खड़े रहना पड़ता है। बावजूद इसके होम डिलीवरी चालू नहीं हो रही है।नगर पंचायत बभनान के एचपी गैस एजेंसी पर मौजूद समय में 14434 कनेक्शनधारक हैं। किल्लत के बीच लगभग 4500 से अधिक सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरित किया जा चुका हैं।
इतनी बड़ी संख्या में गैस उपलब्ध होने के बाद भी यहां गैस की किल्लत बनी हुई है। हिन्दुस्तान पड़ताल करने पर पता चला कि यहां होली के दिन से ही होम डिलीवरी सेवाएं बंद कर दी गई हैं। बुकिंग के बाद भी गैस घर नहीं पहुंच रही है। एजेंसी पर तीन-तीन गाड़ियां मौजूद हैं। एजेंसी के कर्मचारी ने बताया कि 542 सिलेंडर की बड़ी खेप आई थी। वहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि होम डिलीवरी बंद होने से रसोई गैस की कालाबाजारी होने की बात को बल मिल रहा है। सेटिंग वाले ग्राहक तत्काल गैस पाए जाते हैं जबकि बुकिंग कराकर पासबुक लेकर कतार में पूरा दिन इंतजार के बाद उपभोक्ताओं को गैस मिलती है। इस संबंध में गैस एजेंसी के संचालक प्रांजल ने बताया कि होली के बाद से होम डिलीवरी सेवा बंद हो गई है। एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ होने के चलते होम डिलीवरी नहीं हो पा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


