खूंखार कुत्तों के झुंड ने मोर को मार डाला
Basti News - बनकटी ब्लॉक के नौना गांव में खूंखार कुत्तों के झुंड ने एक मोर को नोंचकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने मोर को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह अस्पताल पहुँचने से पहले ही मर गया। वन विभाग ने मोर का अंतिम संस्कार किया।
बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बनकटी ब्लॉक में स्थित नौना गांव सटे सिवान में खूंखार कुत्तों के झुंड ने एक मोर को नोंच-नोंचकर घायल कर दिया। गांव के लोग मोर को बचाकर अस्पताल ले जाने का उपक्रम कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। नौना गांव के कुछ लोग टहलते हुए सिवान की तरफ जा रहे थे। ग्रामीणों की नजर कुत्तों के समूह पर पड़ी। कुत्ते एक मोर को नोंच रहे थे। ग्रामीणों ने कुत्तों को ईंट-पत्थर मारकर भगाया। मोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। गांव के अजय त्रिपाठी मोर के घायल होने की सूचना तत्काल वन विभाग व पशुपालन विभाग के अधिकारियों को दी।
सूचना पाकर पशुधन प्रसार अधिकारी सुशील कुमार और पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रवींद्र यादव तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल मोर का इलाज शुरू कर दिया। हालांकि कुछ ही देर बाद घायल मोर की मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने मोर के शव का अंतिम संस्कार किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


