गाजियाबाद की घटना को हिन्दू परिषद ने सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती, अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गाजियाबाद में सूर्या चौहान की हत्या का विरोध करते हुए कहा कि इससे हिन्दू समाज दुःखी और आक्रोशित है। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

गाजियाबाद की घटना को हिन्दू परिषद ने सौंपा ज्ञापन

बस्ती, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंगदल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गाजियाबाद में ईद के दिन हुई सूर्या चौहान की निर्मम हत्या का विरोध जताते हुए कहा कि इससे सम्पूर्ण हिन्दू समाज दुःखी, आक्रोशित एवं व्यथित है। इस जघन्य घटना ने प्रदेशवासियों के भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की है। इसे लिए संगठन आभारी है। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंगदल के मनमोहन त्रिपाठी, मोहन राव, रवीन्द्र कश्यप, तेजराम, राजेश अग्रहरि, राजू चौहान, राजेश मणि त्रिपाठी, विनोद निषाद, रामजी, विनीत आदि ने ज्ञापन देते हुए कहा कि इस हत्या में शामिल शेष सभी आरोपियों, इस अपराध के षड्यंत्र में सम्मिलित सभी व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कठोरतम कानूनी कार्रवाई करें, जिससे भविष्य में कोई भी अपराधी ऐसी घटना को करने का साहस नहीं कर सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।