Basti News: छावनी कस्बे में फोरलेन पर जलभराव से परेशानी
Basti News: छावनी कस्बे में हाईवे पर कचरा जमा होने से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा होता है, जिससे बाइक सवार गिर रहे हैं। स्थानीय लोगों और व्यवसायियों का कहना है कि नाली की सफाई के दौरान निकाला गया कचरा सड़क पर रख दिया गया है, जो एक माह से अधिक समय से साफ नहीं किया गया है।

Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। छावनी कस्बे में हाईवे पर कचरा जमा होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो जाता है। इससे बाइक सवार फिसलकर गिर रहे हैं। वहीं, हाईवे से गुजरने वाले वाहनों के पहियों से पानी उछलकर दुकानों और राहगीरों पर पड़ रहा है। व्यवसायियों के अनुसार सर्विस लेन की जाम नाली की सफाई के दौरान कर्मचारियों ने नाली से निकला कचरा सड़क पर ही रख दिया था। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी इसकी सफाई नहीं कराई गई है। इससे बस्ती-अयोध्या लेन पर कस्बे के बीच कचरा जमा है और बारिश होने पर पानी सड़क पर रुक जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली की सफाई के दौरान कचरे के साथ नाली के कई ढक्कन भी निकालकर रख दिए गए थे। सफाई के बाद ढक्कन नहीं लगाए गए और कचरा भी नहीं हटाया गया। इससे जलभराव के साथ ही दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। इस संबंध में एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम के अश्वनी तिवारी ने बताया कि जल्द ही सफाई कराकर जलभराव की समस्या दूर कराई जाएगी।


