Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsHighway Crisis in Basti Liquid Spill from Tanker Causes Multiple Accidents
तरल पदार्थ में फिसले कई वाहन, सफाई में जुटी टीम

तरल पदार्थ में फिसले कई वाहन, सफाई में जुटी टीम

संक्षेप: Basti News - बस्ती के छावनी थानाक्षेत्र में शंकरपुर गांव के पास एक टैंकर से तरल पदार्थ गिरने से फोरलेन पर संकट उत्पन्न हो गया। फिसलन के कारण कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए। एनएचएआई की टीम ने सड़क की सफाई की और पुलिस ने यातायात को नियंत्रित किया। कुछ लोग घायल हुए हैं और उन्हें सीएचसी भेजा गया।

Tue, 18 Nov 2025 11:06 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती। जिले के छावनी थानाक्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास एक टैंकर से सड़क पर गिरे तरल पदार्थ के कारण फोरलेन संकट खड़ा हो गया। फिसलन के कारण कार, ऑटो समेत कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की टीम देर रात तक सड़क की सफाई में जुटी रही। बताया जा रहा है कि शंकरपुर गांव स्थित पेट्रोल-पंप के सामने गोरखपुर से लखनऊ जा रहे एक टैंकर का पिछले हिस्से का वाल्व अचानक खुल गया। इससे टैंकर में रखा तरल पदार्थ लगभग सौ मीटर तक हाईवे पर फैल गया। टैंकर चालक ने गाड़ी रोककर टोंटी बंद तो कर दी, लेकिन तब तक सड़क पर काफी फिसलन हो चुकी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसके कारण कई वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गए। हादसे में कुछ लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी भिजवाया। बाइक सवार संग यात्रियों से भरी एक ऑटो भी ब्रेक लगाते समय अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उलट गई। पुलिस और ग्रामीणों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी विक्रमजोत शशि शेखर सिंह ने बताया कि हाईवे पर चिन्हित स्थान पर दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है और वाहनों को धीमी गति से निकलवाया जा रहा है। एनएचएआई टीम सफाई में जुटी है।