Basti News: एक करोड़ 40 लाख से बनेगी हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती। शहर के छात्र-छात्राओं को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका

Basti News: एक करोड़ 40 लाख से बनेगी हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी

Basti News: बस्ती। शहर के छात्र-छात्राओं को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण की कवायद तेज कर दी है। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए ओरीजोत पानी की टंकी के पीछे जमीन चिह्नित की गई है। टेंडर प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई है।डिजिटल लाइब्रेरी में एक साथ 50 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को यहां अनुशासित और बेहतर अध्ययन का माहौल मिलेगा। लाइब्रेरी में अत्याधुनिक कंप्यूटर सिस्टम और वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इससे विद्यार्थी ई-लर्निंग और इंटरनेट के माध्यम से भी अध्ययन कर सकेंगे। लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों के साथ विभिन्न विषयों की पुस्तकें, दैनिक समाचार-पत्र और पत्रिकाएं भी उपलब्ध रहेंगी। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कैफेटेरिया और वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। परिसर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस बाबत नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को बेहतर अध्ययन का वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कराया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि परियोजना के लिए करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: एक करोड़ 40 लाख से बनेगी हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी