डायवर्जन संग घाटों पर मुस्तैद रही पुलिस फोर्स

डायवर्जन संग घाटों पर मुस्तैद रही पुलिस फोर्स

संक्षेप:

Basti News - बस्ती में छठ महापर्व के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। विभिन्न घाटों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। अमहट घाट पर महिला जागरूकता और साइबर...

Oct 28, 2025 01:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

बस्ती, निज संवाददाता। छठ महापर्व को लेकर जिलेभर में पुलिस हाईअलर्ट पर रही। शहर के अमहटघाट, निर्मली कुंड घाट से लेकर जनपद के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की जुटी भारी भीड़ को देखते हुए व्यापक पुलिस प्रबंध किया गया। साथ ही शहर में वाहनों रूट डायवर्जन भी सोमवार को दिन में दो बजे के बाद से लागू कर दिया गया। शास्त्री चौक से अमहट की तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया गया। सिर्फ छठ पूजा के लिए जाने वाले लोगों को ही घाट की तरफ वाहन लेकर जाने की अनुमति मिली। इन वाहनों की पार्किंग भी एसपी आवास के पास कराई गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एसपी अभिनंदन ने बताया कि जिले में छठ पूजा को देखते हुए विभिन्न घाटों पर व्यापक पुलिस बल की तैनाती की गई है। अमहट घाट पर पर्याप्त संख्या में इंस्पेक्टर, एसआई, हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। एंटी चेन स्नेचिंग स्क्वायड और महिला पुलिस कर्मियों की अधिक संख्या में तैनाती की गई है। गोताखोरों एवं मोटर बोट सक्रिय मोड पर रखे गए हैं। चिकित्सा दल एवं एम्बुलेंस की स्थायी व्यवस्था के साथ पीएसी की तैनाती भी गई है। घाट परिसर में सीसीटीवी कैमरे एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रबंध किया गया है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही। --- घाट पर साइबर थाने की टीम ने किया जागरूक बस्ती। साइबर जन-जागरूकता माह अक्तूबर के तहत सोमवार को प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना कुलदीप कुमार त्रिपाठी व जनपदीय साइबर सेल प्रभारी शेषनाथ गौड़ की संयुक्त टीम ने अमहट घाट पर जागरूकता अभियान चलाया। छठ महापर्व पर पर यहां आए लोगों में साइबर अपराध व महिला जागरूकता संबंधी पंपलेट का वितरण किया गया। मौजूद लोगों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देने के साथ ही उन्हें साइबर क्राइम थाने का सीयूजी नंबर 7839876672 के बारे में सूचना दी गई। साइबर अपराध से बचाव के लिए लोगों को जरूरी सुझाव दिए गए। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि ❌अनजान लिंक या मैसेज पर कभी क्लिक न करें। किसी भी अनजाने नंबर से आए ओटीपी, पिन या पासवर्ड कभी शेयर न करें जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी। --- छठ महापर्व में लगाई महिला जागरूकता की क्लास बस्ती। छठ महापर्व के अवसर पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ. शालिनी सिंह ने अमहट घाट पर महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर मिशन शक्ति 5.0 के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्हें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग से अवगत कराया। गुड टच, बैड टच के बारे में चर्चा करते हुए घरेलू हिंसा, साइबर अपराध समेत महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। शासन स्तर से चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में पम्पलेट देकर जागरूक किया गया।