Basti News: झमाझम हो रही बारिश, बावजूद उमस बरकरार

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: जिले में रविवार की शाम तक बारिश जारी रही। शनिवार रात की बारिश से जलभराव हो गया। बारिश से कार्यालयों में भी पानी भरा, लेकिन रविवार होने से अधिक समस्या नहीं हुई। किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं। हर्रैया अंडरपास और सिरौली बाबू सर्विस लेन पर जलभराव ने लोगों की कठिनाई बढ़ा दी।

झमाझम हो रही बारिश, बावजूद उमस बरकरार

Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में रविवार की शाम तक बरसात जारी रही। शनिवार शाम से शुरू हुई बरसात रूक-रूक कर होती रही। शनिवार रात हुई घनघोर वर्षा से कई इलाके में जल भराव हो गए। छोट ताल तलैया पानी से भर गए। रविवार शाम तक आसमान में घने बादल छाए रहे। कुछ देर के लिए दिन में तेज धूप निकली। बरसात के बावजूद उमस से लोग परेशान रहे। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सड़क पर चल रहे राहगीर और दोपहिया वाहन चालक बारिश से भीगते हुए अपने गंतव्यों की ओर रवाना होते देखे गए। रविवार को अधिकतम 34 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। जिले में शनिवार की देर शाम को शुरु हुई। झमाझम बारिश रविवार की भोर तक होती रही। रविवार को सुबह से शुरू हुई बरसात रूक रूक कर होती रही। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में कई जगहों पर जलभराव की समस्या बनी रही, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। राहगीर छाता और गमछा सहारा लेकर राहत पाने की कोशिश करते नजर आए।

जलभराव की समस्या

बरसात के चलते शहर के स्टेशन रोड, मंगलबाजार और जीआईसी मैदान सहित कई स्थानों पर जलभराव हो जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। कई कार्यालय परिसर में भी पानी भरा, लेकिन रविवार होने के चलते कार्यालय बंद रहे और समस्या नहीं हुई। बारिश के दौरान कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी पहुंचने के बाद किसान धान की रोपाई में तेजी से जुट गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही खेतों में किसानों की चहल-पहल देखने को मिली। किसानों का कहना है कि समय पर हो रही बारिश धान की फसल के लिए लाभदायक है।

हर्रैया अंडरपास में जलभराव

हर्रैया। शनिवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद भारत नगर ओवरब्रिज के नीचे स्थित अंडरपास रोड पर करीब 100 मीटर तक जलभराव हो गया। पानी भरने से पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। अंडरपास की दोनों लेन में पानी जमा होने से आसपास के करीब दो दर्जन घरों के लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं एक दर्जन से अधिक दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ है। ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी प्रकाश, शिवदयाल, रामसागर, जीवलाल, रोबिन सिंह और विजय कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

सिरौली बाबू सर्विस लेन पर जलभराव

छावनी। छावनी कस्बे के सिरौली बाबू सर्विस लेन पर बारिश में जलभराव हो जाता है, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। सर्विस लेन पास दुकान और लोगों को मकान भी स्थित है। जल भराव के बीच आना-जाना लोगों की मजबूरी बन गई है। छावनी खेसुआ सर्विस लेन पर विक्रमजोत आंगनबाड़ी कार्यालय और ब्लॉक कार्यालय पर लोग इसी रास्ते से होकर आते-जाते है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी के लिए एनएसआई के पत्र दिया गया है, लेकिन कोई पहल नहीं की गई। दुकानदार नन्हे सर्विस लेन पर जलभराव होने से ग्राहक आने से बचते है, जिससे दुकानदारी भी प्रभावित होती है। रास्ते में जलभराव होने बीमारी फैलने के साथ-साथ लोगों को आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जिले में बारिश से किस प्रकार की दिक्कतें हुईं?
जिले में बारिश से जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsBasti News: झमाझम हो रही बारिश, बावजूद उमस बरकरार