आयुष के डॉक्टरों व फार्मासिस्ट के सहारे चला स्वास्थ्य मेला

Jan 12, 2026 01:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन रविवार को विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ। यहां अधिकांश पीएचसी पर आयुष चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की, लेकिन एमबीबीएस चिकित्सकों की कमी के कारण स्वास्थ्य मेला प्रभावी नहीं रहा। मरीजों की जांच सीमित रही, और कई जगहों पर उपचार की सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं थीं।

आयुष के डॉक्टरों व फार्मासिस्ट के सहारे चला स्वास्थ्य मेला

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन रविवार को पीएचसी व अर्बन हेल्थ पोस्ट पर हुआ। अधिकांश पीएचसी पर आयुष के चिकित्सकों ने मेले की कमान संभाल रखी थी। चिकित्सकों की गैर मौजूदगी में फार्मासिस्ट इलाज की कमान संभालते हैं। एमबीबीएस चिकित्सकों की कमी के कारण स्वास्थ्य मेला महज खानापूर्ति बनकर रह गया है। बनकटी ब्लॉक की पीएचसी खोरिया में डॉ. कुमकुम राय की तैनाती है। वह वहां न जाकर पीएचसी बनकटी में ड्यूटी करती हैं। खोरिया पीएचसी आयुष के चिकित्सक डॉ. अरूणेंद्र गौतम के हवाले रहती है। स्वास्थ्य मेले में डॉ. अरूणेंद्र ने वहां आए मरीजों की जांच किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीएचसी एकमा में मरीजों की जांच की सुविधा नहीं है। यहां 17 मरीज आए, जिनका इलाज डॉ. आनंद कुमार यादव ने किया। फार्मासिस्ट राजाराम मौर्य, मो. उमर आदि मौजूद रहे। पीएचसी बनकटी में डॉ. अंकुर ने मरीजों को देखा। पीएचसी न्यू हलुवा बाजार 35 मरीज आए, जिनका उपचार संविदा के डॉ. जीके यादव ने किया। फार्मासिस्ट राम तौल जायसवाल, संविदा फार्मासिस्ट बीआर प्रजापति ने दवा दिया। पीएचसी मुसहा में 34 मरीज आए, जिनका उपचार आयुष के डॉ. नफीस खान ने किया। फार्मासिस्ट राम सुरेश वर्मा ने दवा दिया। पीएचसी बेलघाट में 27 मरीज आए जिनका उपचार डॉ. प्रेमचंद ने किया। फार्मासिस्ट राजेश कुमार सिंह ने दवा दिया। एलए सत्यब्रत श्रीवास्तव ने सहयोग किया। --- शुगर व बीपी तक सिमटी है जांच पीएचसी पर लगने वाले स्वास्थ्य मेलों में या तो मरीजों की जांच ही नहीं होती है, या यह जांच शुगर व बीपी तक सिमट कर रह जाती है। जांच की व्यवस्था मानक के अनुसार नहीं है। चिकित्सक दवा देकर अपनी ड्यूटी पूरी कर लेते हैं। पीएचसी मुंगरहा में डॉ. भावना गुप्ता ने 24 मरीजों की जांच कर दवा दिया। एलटी दिनेश कुमार ने पांच मरीजों की शुगर की जांच किया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि वॉयरल फीवर, सर्दी, जुकाम व स्किन समस्या से ग्रसित मरीज ज्यादा आ रहे हैं। कविता वर्मा, अमन कुमार आदि मौजूद रहे। पीएचसी छावनी में विक्रमजोत के अधीक्षक डॉ. अतुल सिंह ने दोपहर दो बजे तक 19 मरीजों को देखा। एलटी विवेक वर्मा, फार्मासिस्ट शैलेंद्र शांडिल्य, एएनएम संजू सिंह, वार्ड ब्वॉय बहादुर मौजूद रहे। पीएचसी पैड़ा खरहरा में डॉ. अंकित यादव ने 17 मरीजों का इलाज किया गया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पैड़ा खरहरा के डॉ. इंद्रबहादुर यादव ने आठ तथा राजकीय होम्योपैथिक की चिकित्सक डॉ. वंदना शर्मा ने 26 मरीजों का इलाज किया। एलटी जंगबहादुर ने शुगर की पांच, मलेरिया की चार तथा हिमोग्लोबिन की चार जांच किट से किया। फार्मासिस्ट अजीत कुमार सिंह, हनुमान प्रसाद पांडेय, राधेश्याम चौधरी, खुश्बू, शिवमंगल, अनुराग शर्मा व अन्य मौजूद रहे। --- हर्रैया क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा मेला हर्रैया। सीएचसी हर्रैया के क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काशीपुर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में आयुष चिकित्सक डॉ. योगेश शुक्ला ने 18 मरीजों का जांच कर उचित परामर्श दिया।‌ लैब टेक्नीशियन अनिल कुमार, अनिल कुमार वर्मा फार्मासिस्ट, चन्द्र प्रकाश वार्ड ब्वाय, पीर मोहम्मद स्वीपर मौजूद रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंदौली में आयुष चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार उपाध्याय ने 41 मरीजों का जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलभरिया रामगुलाम में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में डॉ. आनन्द भारती, डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा ने अस्पताल पर आये मरीजों की जांच किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।