Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsHealth Fair Inspection CM s Officials Review Health Services Amid Low Patient Turnout
स्वास्थ्य मेले की हकीकत जानने निकले अधिकारी

स्वास्थ्य मेले की हकीकत जानने निकले अधिकारी

संक्षेप:

Basti News - मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के निरीक्षण के लिए अधिकारियों ने अवकाश के दिन पीएचसी का दौरा किया। मरीजों की संख्या कम होने की वजह हेल्दी सीजन बताई गई। पीएचसी काशीपुर में 19 और इंदौली में 16 मरीजों का उपचार किया गया। सीएमओ ने बताया कि अधिकारियों की रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी।

Nov 24, 2025 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले की हकीकत जानने के लिए अधिकारी अवकाश के दिन घरों से निकले। पीएचसी पर आयोजित स्वास्थ्य मेले की हकीकत देखी। पूर्व से ही निर्धारित निरीक्षण कार्यक्रम को देखते हुए चिकित्सक अलर्ट थे। किसी पीएचसी से चिकित्सक के गैर हाजिर होने की सूचना नहीं है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम शहरी पीएचसी बरदहिया के निरीक्षण के लिए पहुंचे। यहां पर महिला चिकित्सक डॉ. इंद्रावती व अन्य स्टॉफ मौजूद मिला। पीएचसी पर 74 लोगों ने पंजीकरण कराया, जबकि 61 लोगों ने चिकित्सक से परामर्श लिया। कुछ लोग बीपी आदि की जांच के लिए आए थे। 16 मरीज की पैथॉलोजी जांच की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह ने पीएचसी जगदीशपुर व सिकंदरपुर का निरीक्षण किया। डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी ने पीएचसी सगरा, खोरिया व परसा कुतुब का निरीक्षण किया। एसीएमओ डॉ. एके गुप्ता पीएचसी बहादुरपुर व कुदरहा पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। एमओआईसी दुबौलिया डॉ. सुशील कुमार ने दुबौलिया, चिलमा व विशेषरगंज पीएचसी पहुंचकर वहां की व्यवस्था देखी। सीएमओ ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले व ब्लॉक के अधिकारियों को पीएचसी के भ्रमण के लिए लगाया गया है। इन अधिकारियों की ओर से जो रिपोर्ट मिलेगी उसकी समीक्षा कर कार्रवाई की जाएगी। --- स्वास्थ्य मेले में कम हो रहे हैं मरीज हर्रैया। पीएचसी पर रविवार को लगने वाले स्वास्थ्य मेले में मरीजों की संख्या कम हो रही है। चिकित्सक इसे जहां हेल्दी सीजन की वजह बता रहे हैं, वहीं आम लोगों का कहना है कि वहां बीपी, शुगर की जांच व कुछ दवाओं के सिवा कुछ नहीं है। पीएचसी काशीपुर में डॉ. अभय सिंह ने 19 मरीजों का उपचार किया। फार्मासिस्ट अनिल वर्मा ने दवाएं दीं। मरीजों को खाना-पान पर विशेष ख्याल रखने का सुक्षाव दिया। पीएचसी इंदौली में चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार चतुर्वेदी ने 16 मरीजों का उपचार किया। पीएचसी बेलभरिया रामगुलाम में डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने उपचार किया। सुबह-शाम ठंड से बचाव के सुक्षाव दिए। रात में गर्म वस्त्र धारण कर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई। मेले में खांसी, बुखार, जुखाम, खुजली, पेट दर्द से संबंधित मरीज आएं। ---