Basti News: गरीबों का सिविल सर्विसेज व मेडिकल की तैयारी करायेगी गुरुद्वारा कमेटी
Basti News: गुरुद्वारा कमेटी ने गरीब विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए आर्थिक मदद प्रदान करने का निर्णय लिया है। पूर्वांचल सिख गुरुद्वारा कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें बस्ती के सरदार हरि सिंह बबलू उपाध्यक्ष बने हैं। बैठक में स्वास्थ्य और शादी के लिए भी मदद देने की बात कही गई।

Basti News: गरीबों का सिविल सर्विसेज व मेडिकल की तैयारी करायेगी गुरुद्वारा कमेटी बस्ती, हिटी।
बैठक का आयोजन
उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की पांचवी प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन ब्लॉक रोड स्थित एक होटल में हुआ। बैठक में प्रदेश के गुरुद्वारों से जुड़े कमेटी के पदाधिकारियों की भागीदारी रही। इस मौके पर पूर्वांचल सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी व जिला कमेटी का गठन हुआ। बस्ती के सरदार हरि सिंह बबलू को पूर्वांचल का उपाध्यक्ष, सरदार स्वर्ण सिंह और सरदार जगनयन सिंह को सेक्रेटरी चुनाव गया। इस मौके पर सरदार इंद्रपाल सिंह सैंकी को बस्ती का जिलाध्यक्ष व चरणजीत सिंह जेम्स को सेक्रेटरी मनोनीत किया गया।
प्रधान और महासचिव के विचार
प्रदेश स्तरीय बैठक में उत्तर प्रदेश के प्रधान हरविन्दर सिंह, महासचिव धर्मवीर सिंह बग्गा, सुरिन्दर पाल सिंह बक्शी, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिंह, मनजीत सिंह तलवार, अवतार सिंह छाबड़ा ने अपने विचार रखे। प्रधान हरविन्दर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के ऐसे सभी गरीब विद्यार्थी, जो सिविल सर्विसेज की तैयारी करना चाहते हैं, उनको आर्थिक तौर पूरी सहायता देंगे। इसके लिए जिला कमेटियों की ओर से सुझाव दिया जाएगा और प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मबीर सिंह बग्गा को चायिनत करने को नामित किया गया है। कमेटी में निर्णय लिया गया कि स्वास्थ्य की गंभीर स्थिति में गरीब परिवार को पूरा मदद दिया जाएगा। इतना ही नहीं गरीब परिवार की शादी में भी पूरी सहायता की जाएगी।
बैठक में भाग लेने वाले
बैठक में गांधीनगर गुरुद्वारा से रविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, लखविंदर सिंह, ज्ञानदीप सिंह वाधवा, बॉबी, कंपनी बाग गुरुद्वारा से साहिब सिंह, कुलदीप सिंह, ओम प्रकाश, परमजीत सिंह, विनोद सचदेवा, पवन मल्होत्रा, हर्ष कालरा, रविंदर सिंह, इंदरपाल सिंह, जसबीर सिंह, लखविंदर सिंह, दिलजोत सिंह, दिव्यजोत सिंह, दिलप्रीत सिंह, पीयूष सिंह, गुरमीत सिंह, प्रतापगढ़ से मनजीत सिंह, सुल्तानपुर से गगनदीप सिंह, गोंडा से राजिंदर सिंह खुराना, हरजीत सिंह छाबड़ा, नवाबगंज से दविंदर सिंह, मनकापुर से मनमीत सिंह, अंबेडकर नगर से मनप्रीत सिंह, गुरबख्श सिंह, त्रिलोक सिंह, डुमरियागंज से परमजीत सिंह, बढ़नी से गुरप्रीत सिंह, संतकबीर नगर से हरमीत सिंह, परमजीत कौर राणा, बांसी से सवरण सिंह, हरभजन सिंह, वाल्टरगंज कुलविंदर सिंह, राजा, गोरखपुर से जगनैन सिंह, दलजीत कौर, खलीलाबाद से हरप्रीत सिंह, अकबरपुर से विक्की सलूजा ने भाग लिया।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


