शनैश्वर मंदिर में हुई महाआरती
Basti News - बस्ती में शारदीय नवरात्र पर शनैश्वर मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। कन्या पूजन का विशेष महत्व अष्टमी और नवमी तिथि पर होता है। श्रद्धालुओं ने मां सिद्धदात्री का पूजन कर भंडारे का आयोजन किया।...

बस्ती। शारदीय नवरात्र पर शनैश्वर मंदिर रौता चौराहे पर शस्त्र पूजा और कन्या पूजन के बाद भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। मंदिर के संस्थापक सरोज मिश्र ने बताया कि अष्टमी या नवमी तिथि पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। महाआरती में राघवेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद पाल, अंकुर वर्मा, अमरनाथ सिंह, अशोक सिंह, जगदीश शुक्ला, सचिन सिंह, रोली सिंह, मनमोहन श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, भावेश पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे। --- कन्या पूजन कर भंडारे का आयोजन किया विक्रमजोत। नवमी पर क्षेत्र के देवी-मंदिरों व दुर्गा पूजा पण्डालों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने नौवें दिन मां सिद्धदात्री का पूजन कर प्रार्थना की।
दुर्गा पंडालों में हवन-पूजन का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। विक्रमजोत, छावनी, अमोढ़ा, पचवस, नेतवर पट्टी, बाघानाला, फूलडीह, बस्थनवां, बछईपुर, नियामतपुर, रानीपुर बस्थनवां समेत अनेक स्थानों पर दुर्गा पूजा समितियों द्वारा हवन पूजन के बाद कन्या पूजन कर भंडारे का आयोजन किया गया। --- मां सरघाट मन्दिर पर उमड़े श्रद्धालु रुधौली। महानवमी पर रूधौली स्थित सिद्धपीठ शक्तिपीठ मां सरघाट के मंदिर पर दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। नवरात्र को लेकर भक्तों द्वारा सुबह से ही पूजन-अर्चन एवं हवन पूजन कर अपनी मनोकामना पूर्ण किए। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु कतार लगाकर मां का दर्शन करते रहे। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मंदिर के अंदर सादे ड्रेस में महिला पुलिस तैनात रही। मां के जयकारे से पूरा प्रांगण गूंज उठा। मंदिर के बाहर दुकानें सजाई गई थीं, जहां भक्तों ने प्रसाद की खरीदारी की। मंदिर में भक्तिगण मां को चुनरी, नारियल, अगरबत्ती, कपूर एवं प्रसाद चढ़ाते दिखे। मंदिर के पुजारी किशोरीलाल ने बताया कि श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने पर चढ़ावा चढ़ाते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




