
धूमधाम से रविदास जयंती पर जिले में निकली शोभायात्रा
Basti News - बस्ती में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और सामाजिक संगठनों की भागीदारी रही। लोगों ने गुरु रविदास के संदेशों का प्रचार करते हुए उत्साह से भाग लिया।
बस्ती, निज संवाददाता। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर रविवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा का आयोजन जिला रविदास मानव सेवा समिति ने किया। शहर की शोभायात्रा नहरिया से होते हुए रोडवेज, कटेश्वर पार्क, गांधीनगर, जनता होटल, कंपनीबाग से कुआनो के अमहट घाट पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे जिले में उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालु हाथों में झंडे और बैनर लिए गुरु रविदास के संदेशों का प्रचार करते नजर आए। इस दौरान भजन-कीर्तन और जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया।
उदयराज अनुरागी, फूलचंद आजाद, डॉ. रवि प्रकाश राव, संतराम आजाद, दूरदेव मार्गी, हीरालाल, डॉ. रामचंद राव, नंदलाल गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सदर क्षेत्र के अस्पताल चौराहे पर स्थापित रविदास की प्रतिमा पर श्रद्धा और उत्साह के साथ लोगों ने माल्यार्पण किया। शिवराम कन्नौजिया ने कहा कि संत रविदास ने लोगों को मन की ताकत को समझाते हुए अपने दोहों के जरिए जो सीख दी, वो आज भी लोगों को जीवन जीने की सही दिशा प्रदान कर रही हैं। बनवारी लाल और विश्राम राव ने कहा कि संत रविदास ने समानता, भाईचारा और सामाजिक न्याय का संदेश दिया। इस मौके पर प्रभात गौतम,उदयभान, सचिन श्रीवास्तव, कल्पनाथ बाबूलाल कनौजिया,अमरनाथ गौतम, चंद्रशेखर मुन्ना, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आजाद समाज पार्टी (भाईचारा कमेटी) के कायर्कर्ताओ ने संत रविदास की जंयती मनाई। जिला अध्यक्ष मूलचंद आजाद सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के चित्र पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया। -- सपा कार्यालय पर मनाई गई जयंती बस्ती। सपा कार्यालय पर रविवार को रविदास और संत नरहरिदास को जयंती पर याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष व बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि सतगुरु रविदास और संत नरहरिदास उन महान संतों में हैं, जिन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से सारे संसार को एकता, भाईचारा का संदेश दिया। विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ मो. श्वाले, जावेद पिण्डारी, संजय गौतम, हरीश, गुलाब चन्द्र सोनकर, जमील अहमद आदि उपस्थित रहे। --- जयंती पर कीर्तन एवं भंडारे का हुआ आयोजन साऊंघाट। संत शिरोमणि रविदास की 649 वीं जयंती पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। शनिवार देर रात तक विविध आयोजनों के साथ भजन, कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन हुआ। भादी खुर्द में कल्पनाथ बाबू, पैंड़ा खरहरा में बसपा सेक्टर अध्यक्ष रोशनलाल गौतम, हरिशंकर चौधरी, ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने कहा संत रविदास झूठ, पाखंडवाद, छुआछुत के प्रबल विरोधी थे। क्षेत्र के भादी खुर्द, भादी बुजुर्ग, पैंड़ा खरहरा, महुंआरी, पड़िया, दौलतपुर, सरैया, सिसवारी, पुरैना, बसडीला, जमदाशाही, मझौंआमीर, परसालालशाही, केशवारा, तेनुआ, मझौंआ जगत, महसिन, तेलियाडिह, गंधार, गंधरिया फैज, खम्हरिया, परसा सूरत, छितही प्रहलाद, सहित अन्य गांवों में संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई गई। इस अवसर हरिशंकर चौधरी, रामशंकर आजाद, रमेशचंद कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे। --- संत रविदास जयंती पर लगा मेला बनकटी। संत रविदास जंयती के अवसर पर क्षेत्र के बर्रोहिया चौराहे पर स्थित संत रविदास मंदिर में रविवार को मेले का आयोजन हुआ। मेले में शंकरपुर, नेवारी, बनकटी, आमकोईल, पगार खास, टीकर कचनी, ठुकठुइया, बांसापार, दतुआखोर, देवमी, बघाड़ी, पंखो बारी, मोहनाखोर और भैसहिया जैसे विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। नगर बाजार संवाद के अनुसार ग्राम पंचायत कोयलपुरा स्थित पंचशील पार्क में मेले का आयोजन किया गया। मेले में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं और उपासकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खरीदारी कर मेले का आनंद उठाया। आयोजक काली प्रसाद, प्रधान सियाराम चौधरी, रामजनक भारती, नरेंद्र भारती, मिठाई लाल, मेवालाल अशोक कुमार, वेद प्रकाश, रामसहाय, तिलक जैसराम, अर्जुन राम आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




