श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रुधौली में रही धूम
Basti News - रुधौली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न स्थानों पर झांकियाँ सजाई गईं और महिलाओं ने उपवास रखकर पूजा की। रुधौली थाना शिव मंदिर पर भव्य झांकी सजाई गई, जिसमें एएसपी ओमप्रकाश सिंह और...

रुधौली। तहसील क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विभिन्न जगहों पर झांकी सजाई गई। महिलाओं ने व्रत उपवास रखकर पूजन-अर्चन किया। रुधौली थाना शिव मंदिर पर भव्य झांकी सजाई गई। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे ने पूजन अर्चन किया। इस मौके पर एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ स्वर्णिमा सिंह सहित आदि लोग शामिल रहे। हनुमानगंज बाजार में शिवमंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। पुराना शिवमंदिर, गिरिनागधाम रायठ में पूजन-अर्चन किया। भानपुर चौराहे पर श्रीकृष्ण जमाष्टमी मनाई गई। इस दौरान अरिजीत गुप्ता ने कृष्ण और अनन्या राधा का वेश धारण कर नृत्य प्रस्तुत किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




