डीएम ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर, 160 रुपये गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ा

Feb 07, 2026 11:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

Basti News - बस्ती में प्रशासन ने 2026-27 के लिए 67 गेहूं खरीद केंद्रों को स्वीकृति दी है। गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल होगा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपये अधिक है। खरीद प्रक्रिया 17 मार्च से शुरू होकर 15 जून तक चलेगी। किसानों को पंजीकरण के लिए विभागीय पोर्टल का उपयोग करना होगा।

डीएम ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर, 160 रुपये गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ा

बस्ती। प्रशासन ने गेहूं खरीद के लिए जनपद में 67 क्रय केंद्र स्वीकृत किया है। क्रय केंद्र का प्रस्ताव खाद्य एवं रसद विभाग, पीसीएफ, पीसीयू और एफसीआई की तरफ से दिया गया था। डीएम स्तर वित्तीय वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीद के लिए जनपद में 67 केद्रों की स्वीकृत मिलने के बाद गेहूं खरीद के लिए अधिकारियों ने केंद्रों पर तैयारी पूरी की जा रही है। खरीदे गए गेहूं का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से होगा। गेहूं बेचने के लिए विभागीय पोर्टल पर अन्नदातों को पंजीयन कराना होगा। अधिकारियों का कहना है डीएम स्तर से प्रस्तावित सूची पर फाइनल मुहर लगाने के बाद ब्लॉक वार केंद्रों का आवंटन ककर दिया गया है।

सरकार समर्थन में गेंहूं खरीद के लिए अधिक जोर दे रही है। जिसको लेकर समर्थन मूल्य में 160 रुपये गेहूं के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी किया है। शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल तय की गई है। जनपद में 17 मार्च से शुरू होने वाली गेहूं खरीद 15 जून तक रहेगी। जिला विपणन अधिकारी विपिन कुमार राय ने बताया डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने रबी विपणन वर्ष 2026-27 में जनपद में 67 ब्लाकवार क्रय केंद्रों मुहर लगाई गई हैं। जिसमें खाद्य विभाग का 29, पीसीएफ 24, पीसीयू 12, एफसीआई के दो केंद्रों पर खरीद के लिए स्वीकृति मिली है। डिप्टी आरएमओ विपिन कुमार ने बताया रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीद को न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 प्रति कुंतल निर्धारित किया गया हैं जो गतवर्ष के सापेक्ष 160 प्रति कुंतल ज्यादा है। गेहूं विक्रय करने के लिए किसान अपना पंजीकरण मोबाइल, किसान मित्र ऐपके माध्यम से विभागीय वेबसाइट पर कर सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।