Basti News: शहर में महिला के गले से उचक्के ने खींच ली चेन
Basti News: बस्ती में क्रिसेंट मॉल के पास एक महिला से बाइक सवार युवकों ने सोने की चेन छीनी। महिला के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए, लेकिन बदमाश भाग गए। कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

Basti News: बस्ती, निज संवाददाता शहर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज के पास स्थित क्रिसेंट मॉल के पास एक महिला के गले से सोने की चेन छीनने की घटना सामने आई है। बाइक सवार दो युवकों ने युवकों ने झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चेन निकाल ली और फिर भाग निकले।
घटना का वर्णन
महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग जुट गए, लेकिन तब तक शातिर भाग चुके थे। कोतवाली पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की प्रतिक्रिया
शहर कोतवाली के पुराना किसान हाईस्कूल परिसर निकट क्रिसेंट मॉल रोडवेज के पास के रहने वाले रवीश वर्मा ने तहरीर देकर बताया है कि गत 25 अगस्त को उनकी मां, अपने घर से गायत्री मंदिर पर पूजा का सामान लेने जा रही थीं। घर से कुछ ही कदम दूरी पर पहुंची थी कि तभी बाइक सवार दो व्यक्ति वहां पहुंच गए। दोनों में से एक ने झपट्टा मारकर उनकी मां के गले से सोने की चेन छीन ली और भाग गए।
उनके अनुसार सोने की चेन का वजन करीब 15.5 ग्राम था। कोतवाल बृजानंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच एसआई जयबिन्द कुमार यादव को सौंपी गई है。


