मजदूरी करने आई युवती का किया शारीरिक शोषण
नगर थानाक्षेत्र में एक युवती ने मजदूरी करने गई दौरान यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोपी अमित दूबे ने शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए। जब युवती ने शादी की मांग की, तो आरोपी ने अपमानित किया और वहां से भाग गया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

नगर बाजार (बस्ती) निज संवाददाता। जिले के नगर थानाक्षेत्र के एक गांव में मजदूरी करने गई युवती के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि जिसके यहां मजदूरी करने आई, उसी व्यक्ति ने उसे अपने मोहजाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। युवती ने जब शादी करने के लिए कहा तो भड़क गया। अपशब्द व जातिसूचक शब्द कहते हुए अपमानित किया और धक्का देकर कर भाग गया। थानाध्यक्ष नगर भानुप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अमित दूबे के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
नगर थानाक्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने थाने में शिकायती-पत्र दिया है। इसमें आरोप लगाया है कि वह अपने पड़ोस के गांव के रहने वाले अमित दूबे के यहां मजदूरी करने जाती थी। इसी दौरान आरोपी से उसकी बातचीत होने लगी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। फिर आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और मोबाइल पर भी बातचीत होने लगी। इसका फायदा उठाकर उसने कई बार उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व शादी की बात करने पर आरोपी भड़क गया। उसने जातिसूचक व अपशब्द कहकर अपमानित किया और धक्का देकर वहां से चला गया। थानाध्यक्ष नगर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी स्तर से की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


