Basti News: हर्रैया में गिरा पुराना पीपल का पेड़, बाल-बाल बचे राहगीर

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती, हिटी। नगर पंचायत हर्रैया के मुख्य बाजार में सोमवार सुबह करीब 100

हर्रैया में गिरा पुराना पीपल का पेड़, बाल-बाल बचे राहगीर
हर्रैया में गिरा पुराना पीपल का पेड़, बाल-बाल बचे राहगीर

Basti News: बस्ती, हिटी। नगर पंचायत हर्रैया के मुख्य बाजार में सोमवार सुबह करीब 100 वर्ष से अधिक पुराना विशाल पीपल का पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया। पेड़ गिरने के दौरान आसपास से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि घटना दिन के व्यस्त समय में नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।पेड़ गिरने से एक स्कॉर्पियो वाहन क्षतिग्रस्त होने से बच गया, जबकि पास में लगा विद्युत पोल भी इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ के अचानक गिरने से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।घटना की सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को भी पेड़ गिरने की सूचना दी। स्थानीय लोगों के अनुसार पीपल का पेड़ काफी पुराना और विशाल था। अचानक पेड़ गिरने की घटना से लोगों में चिंता है। लोगों ने बाजार क्षेत्र में पुराने और जर्जर पेड़ों का सर्वे कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: हर्रैया में गिरा पुराना पीपल का पेड़, बाल-बाल बचे राहगीर