गैस की किल्लत बरकरार, केवाईसी की पड़ रही मार

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती, निज संवाददाता। जिले में गैस सिलेंडर की रिफिल को लेकर चल रही समस्या

गैस की किल्लत बरकरार, केवाईसी की पड़ रही मार

बस्ती, निज संवाददाता। जिले में गैस सिलेंडर की रिफिल को लेकर चल रही समस्या बरकरार है। प्रतिदिन औसतन 10 हजार सिलेंडर की आपूर्ति होने के बाद भी उपभोक्ताओं की कतार में कमी नहीं आ रही है। एजेन्सियों के सामने लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। इस बीच केवाईसी को लेकर तमाम प्रकार की समस्या से उपभोक्ता रूबरू हो रहे हैं।भारत सरकार ने दो वर्ष पूर्व केवाईसी अपडेट करने के लिए सर्कुलर जारी किया था। उद्देश्य था कि 80 प्रतिशत गैस सिलेंडर की डिलेवरी केवाईसी पर दर्ज रजिस्टर्ड नंबर पर जाने वाले ओटीपी के सहारे की जाएगी, लेकिन यह योजना पूरी तरह से परवान नहीं चढ़ पाई।

इसी बीच ईरान-इजराइल युद्ध ने गैस की किल्लत खड़ा कर दिया। अब सरकार ने केवाईसी को अनिवार्य कर दिया। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता को 45 दिन व शहरी क्षेत्र को 25 दिन में रिफिल बुकिंग होगी। दिन की बाध्यता होने के बाद भी एजेन्सियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ जुट रही है, जिसका नजारा कनक बिहारी गैस एजेन्सी पर देखने को मिला। जहां पर गायघाट, कुदरहा क्षेत्र के उपभोक्ता 30 से 32 किमी बाइक चलाकर गैस लेने के लिए बस्ती पहुंचे थे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।