फ्रिज में अचानक धमाके संग लगी आग, नकदी व जेवर जला

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - दुबौलिया थानाक्षेत्र के नान्देकुआ गांव में एक फ्रिज में विस्फोट के कारण आग लग गई। इस घटना में नकदी और लाखों रुपये के जेवर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने मिलकर आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

फ्रिज में अचानक धमाके संग लगी आग, नकदी व जेवर जला

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। दुबौलिया थानाक्षेत्र के नान्देकुआ गांव में कमरे में रखे फ्रिज में अचानक विस्फोट होने से कमरे में आग लग गई, जिससे कमरे में रखा नकदी समेत सारा सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों और‌ फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग पर किसी तरह काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि नान्देकुआ निवासी आज्ञाराम के घर में सोमवार को करीब पांच बजे कमरे में रखे फ्रिज में अचानक तेज आवाज के साथ विस्फोट हो गया। लोग कुछ समझ पाते, तब तक कमरे में आग लग फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

परिजनों के अनुसार कमरे में रखा करीब तीस हजार नकद समेत लाखों के जेवर आदि सामान आग की भेंट चढ़ गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।