जमीन दिलाने के नाम पर 3.90 लाख हड़पा, केस

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती में एक व्यक्ति ने शिकायत की है कि जमीन दिलाने के नाम पर उससे 3.90 लाख रुपये हड़पे गए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि विपक्षियों ने पैसे लेने के बाद जमीन नहीं दी और पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।

जमीन दिलाने के नाम पर 3.90 लाख हड़पा, केस

बस्ती, निज संवाददाता। जमीन दिलाने के नाम पर 3.90 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। प्रकरण में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र नलकूप कॉलोनी कंपनीबाग निवासी अजीत कुमार श्रीवास्तव ने शिकायती-पत्र में आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने उनसे जमीन लिखवाने की बात की और इसके नाम पर तीन लाख 90 हजार रुपया ले लिया, पैसा लेने के बाद जमीन भी नहीं दी। जमीन नहीं मिलने पर पैसा वापस मांगा तो भड़क गए और जान से मारने की धमकी देने लगे। कोतवाल मोतीचंद राजभर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सुशील कुमार मिश्र और कुणाल मिश्र निवासीगण बसिया थाना पुरानी बस्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई अजय सिंह को सौंपी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।