खाते से मोबाइल लिंक कराकर 19.30 लाख का फ्रॉड

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती के कलवारी थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ 19.30 लाख रुपये का फ्राड हुआ है। आरोप है कि कुछ लोगों ने उसे बीमा का लाभ दिलाने के नाम पर जाल में फंसाया और उसके बैंक खाते से पैसे निकाल लिए। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की, जो जांच के आदेश जारी कर चुके हैं।

खाते से मोबाइल लिंक कराकर 19.30 लाख का फ्रॉड

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के कलवारी थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ 19.30 लाख का फ्राड सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर उसे अपने जाल फंसाया। बीमा का लाभ दिलाने के नाम पर बैंक खाता खुलवाया और इसमें अपना मोबाइल नंबर दर्ज करा दिया। बैंक खाते से कई बार में 19.30 लाख रुपया निकाल लिया गया। बैंक जाकर जब पीड़ित ने स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि उसके खाते में सिर्फ 1099 रुपये बचे हैं। प्रकरण की शिकायत एसपी डॉ. यशवीर सिंह से मिलकर पीड़ित की। एसपी ने सीओ कलवारी को जांच कराकर मामले में उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है।

यह मामला कलवारी थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी रामकुशल का है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।