Basti News: बिजली विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.71 लाख का फ्राड
Basti News: बस्ती में बिजली विभाग में संविदा नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़ितों से 2 लाख 71 हजार रुपये लिए गए और जब नौकरी नहीं मिली, तो पैसे की मांग करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Basti News: बस्ती। बिजली विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने के नाम पर फ्राड का मामला सामने आया है। आरोप है कि संविदा पर नौकरी दिलाने पर आरोपी ने दो लाख 71 हजार रुपये ले लिया। नौकरी नहीं लगने पर पैसा वापस मांगा तो जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। प्रकरण में पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से की। एसएचओ हर्रैया संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हर्रैया थानाक्षेत्र के रतास गोसाई निवासी अनिल कुमार व सुनील कुमार ने तहरीर देकर बताया है कि उन्हें बिजली विभाग के हर्रैया तहसील क्षेत्र स्थित भौखरी प्लांट में संविदा कर्मी की नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया।
संविदा पर नौकरी लगवाने के नाम पर पैसों की डिमांड की। नौकरी की चाहत में उन्होंने दो लाख 71 हजार रुपया दे दिया। नौकरी नहीं लगने पर उन्होंने जब पैसा वापस मांगा तो देने से इंकार कर दिया। उनका पैसा हड़प लिया। जब पैसा देने के लिए दबाव बनाया तो जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इस कार्य में आरोपी के घरवालों का भी हाथ है। हर्रैया पुलिस ने तहरीर के आधार पर अजय कुमार, रचना, संजय, रुबी, काजल और साहबदीन निवासीगण बाछनपुर थाना हर्रैया बस्ती के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच एसआई दिनेश कुमार सिंह को सौंपी गई है।

