Basti News: जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर हड़प लिया नौ लाख

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती के हर्रैया थानाक्षेत्र में जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर नौ लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। दुर्गाप्रसाद गुप्ता ने 20 लाख रुपये के सौदे के लिए नौ लाख एडवांस दिया। विक्रेता ने रुपये लौटाने पर धमकी दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Basti News: जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर हड़प लिया नौ लाख

Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के हर्रैया थानाक्षेत्र में जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर नौ लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सौदा 20 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। इसमें नौ लाख रुपये एडंवास दे दिया। शेष रकम भी चेक के माध्यम से दी गई, लेकिन उसमें नाम गलत हो गया। इधर सौदा तय करने वाले ने जमीन का सौदा किसी और से कर लिया। रजिस्ट्री नहीं होने पर पैसा वापस मांगने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हर्रैया थानाक्षेत्र के भदावल निवासी दुर्गाप्रसाद गुप्ता ने तहरीर देकर बताया है कि उन्होंने एक जमीन का सौदा तय किया था। आरोप है कि इसके लिए कुल बीस लाख 18 हजार रुपया देना था। इसमें से नौ लाख रुपया पहले दे दिया गया। शेष 11 लाख 18 हजार रुपया चेक के माध्यम से दिया गया। पुलिस के अनुसार चेक पर विक्रेता के बजाय क्रेता पक्ष का नाम लिख दिया गया था। इधर विक्रेता पक्ष ने जमीन का सौदा किसी और से तय कर लिया। इसकी जानकारी होने पर दुर्गाप्रसाद गुप्ता ने जमीन के सौदे के लिए दी रकम वापस करने के लिए कहा। इस पर विपक्षी भड़क गए। गत तीन जुलाई को पैसा मांगने के लिए घर पर गए तो विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। इस तरह कुल नौ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। एसएचओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शक्तिमान, दीपक, गुलाबचन्द्र और किरन देवी निवासीगण हर्रैया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच एसआई दिनेश सिंह को सौंपी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsBasti News: जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर हड़प लिया नौ लाख