पुरानी बस्ती व लालगंज में चार वारंटी गिरफ्तार
बस्ती। पुरानी बस्ती व लालगंज पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बस्तीMon, 27 Dec 2021 04:03 AM
ऐप पर पढ़ें
बस्ती। पुरानी बस्ती व लालगंज पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्यालय के अनुसार पुरानी बस्ती के चौकी प्रभारी दक्षिण दरवाजा जितेंद्र सिंह की टीम ने वारंटी गणेश कुमार गुप्ता, कमल उर्फ मनीषा गुप्ता व चंद प्रकाश गुप्ता निवासी करुआ बाबा तिराहा थाना पुरानी बस्ती को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। टीम में कांस्टेबल कन्हैया यादव व हेमंत सिंह शामिल रहे। लालगंज पुलिस ने वारंटी रामअचल निवासी बारीघाट थाना लालगंज को गिरफ्तार किया गया है। टीम में एसआई आशुतोष शुक्ल व हेड कांस्टेबल कृष्णपाल सिंह शामिल रहे।
