Basti News: जमीन के रंजिश में महिलाओं की पिटाई, चार पर केस

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती। पैकोलिया थानाक्षेत्र के चैनपुर राय गांव में जमीन के रंजिश को लेकर महिलाओं

Basti News: जमीन के रंजिश में महिलाओं की पिटाई, चार पर केस

Basti News: बस्ती। पैकोलिया थानाक्षेत्र के चैनपुर राय गांव में जमीन के रंजिश को लेकर महिलाओं की पिटाई के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। गांव निवासी तनुजा वर्मा पत्नी मोतीराम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 24 अगस्त की शाम करीब साढ़े पांच बजे सुभाष पुत्र रामभरत, छोटेलाल पुत्र शीतला प्रसाद, उषा देवी पत्नी रामभरत और सीता देवी पत्नी छोटेलाल उसके घर पहुंचे।आरोप है कि इन लोगों ने उसके घर पर लगी जाली तोड़ दी और उसके हिस्से में लगे आम व सागौन के पेड़ उखाड़कर फेंक दिए।

तनुजा के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर उसकी ननद शीलम मौके पर पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आईं। आरोप है कि आरोपियों ने दोनों को जान-माल की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल महिलाओं को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: जमीन के रंजिश में महिलाओं की पिटाई, चार पर केस