Basti News: कटरिया बांध पर डॉल्फिन की सुरक्षा के लिए वन विभाग सतर्क

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती। हर्रैया क्षेत्र के कटरिया बांध के पास सरयू नदी में काफी संख्या में

Basti News: कटरिया बांध पर डॉल्फिन की सुरक्षा के लिए वन विभाग सतर्क

Basti News: बस्ती। हर्रैया क्षेत्र के कटरिया बांध के पास सरयू नदी में काफी संख्या में डॉल्फिन की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गया है। डॉल्फिन के संरक्षण के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। वन विभाग ने वन दरोगा समेत अन्य वनकर्मियों को उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही क्षेत्र में नियमित निगरानी रखने और डॉल्फिन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।वन विभाग का उद्देश्य नदी में रहने वाली डॉल्फिन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और उनकी गतिविधियों पर नजर रखना है।

इसके तहत संबंधित वनकर्मियों को अपने क्षेत्र में सतर्क रहने को कहा गया है। नदी में मछली पकड़ने के दौरान डॉल्फिन को परेशान करने या उन्हें किसी तरह का नुकसान पहुंचाने की गतिविधि सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी वन प्रभाग डॉ. शिरीन ने बताया कि डॉल्फिन जलीय पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। नदी में उनकी मौजूदगी पर्यावरणीय दृष्टि से भी अहम है। ऐसे में उनके संरक्षण के लिए स्थानीय स्तर पर निगरानी जरूरी है। इसके मद्देनजर वन दरोगा समेत अन्य वनकर्मियों को डॉल्फिन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: कटरिया बांध पर डॉल्फिन की सुरक्षा के लिए वन विभाग सतर्क