ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बस्तीबाढ़ का खतरा: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू नदी, ढहने लगे आशियाने

बाढ़ का खतरा: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू नदी, ढहने लगे आशियाने

सरयू नदी का जल स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। नदी खतरे के निशान से 78 सेमी ऊपर बह रही है। तीसरी बार उफान पर आने वाली सरयू अब कहर ढाने लगी है। दर्जन भर गांव पूरी तरह से पानी से घिर चुके हैं। इससे...

बाढ़ का खतरा: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू नदी, ढहने लगे आशियाने
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,बस्‍ती Mon, 03 Aug 2020 08:52 PM
ऐप पर पढ़ें

सरयू नदी का जल स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। नदी खतरे के निशान से 78 सेमी ऊपर बह रही है। तीसरी बार उफान पर आने वाली सरयू अब कहर ढाने लगी है। दर्जन भर गांव पूरी तरह से पानी से घिर चुके हैं।

इससे बाढ़ पीड़ितों के सामने खुद के भोजन और मवेशियों के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है। वहीं कई गांवों में अब नावों के सहारे ही लोग अब अपनी जरूरतें पूरी करने में लगे हुए हैं। सरयू नदी अब तक के सबसे उच्चतम जल स्तर 93.510 मीटर पर पहुंच गई है। जलस्तर बढ़ने से विक्रमजोत क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों में पानी पहुंच गया है। वहीं करीब एक दर्जन गांवों के संपर्क मार्ग पूरी तरह से डूब चुके हैं। 

घघौवा पुल से नदी का पानी बस्ती-अयोध्या फोरलेन पारकर परशुरामपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में पहुंचने लगा है। बाढ़ से घिरे लोग नाव के सहारे जरूरी सामान लेने के लिए गांव से बाहर आते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें