Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsFire in Saunghat Destroys Hay and Shelter in Walterganj Area

अज्ञात कारणों से दो गांवों में जला छप्पर व भूसा

Basti News - साऊंघाट के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र में अज्ञात कारणों से आग लगने से पैड़ा खरहरा में एक छप्पर और गंधरिया गजराज में गोआश्रय का भूसा जल गया। संतराम सोनकर का बाग जल गया, जिसमें चारपाई, तख्त, गद्दा और आम के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीTue, 31 Dec 2024 02:38 AM
share Share
Follow Us on

साऊंघाट। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के पैड़ा खरहरा व गंधरिया गजराज में अज्ञात कारणों से लगी आग में छप्पर व भूसा जलकर राख हो गया। पैड़ा खरहरा निवासी संतराम सोनकर का बाग में छप्पर रखा हुआ था। आग लगने से छप्पर में रखी चारपाई, तख्त, गद्दा, तीन आम के पेड़ व अन्य सामान जल गए। वहीं गंधरिया गजराज के अस्थाई गोआश्रय में पशुओं के लिए रखे गये भूसे में रविवार की रात्रि में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सोमवार की सुबह ग्राम प्रधान तीजराम यादव जब पशुओं की देखरेख के लिए गए तो देखा कि भूसा जल रहा है। उन्होंने तत्काल 112, फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग में गोदाम में रखा सारा भूसा जल गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें